# 59 एक दिन - ख़ासमख़ास !


It's a special day today. It's the auspicious day of Goberdhan pujan, pratipada, the first day of native financial year, and it's Deeksha's day, her BIRTHDAY 👆

Deeksha bolen to, our fourth kid, an add-on, later in life. I won't call her different, may be promptly mis-interpreted. So I call her special. Born, brought up, and evolved in a set up, alien to us. An experience, so well-worth waiting. 

They say, liking something, in someone is light-weight, easy and pleasant. Disliking is not. One should wait, try to know, understand more and get really sure, before announcing the negative verdict. 

My perception is, Deeksha is cute, charming, jovial, caring, knowledgeable, hard-working, energetic, enthusiastic, confidence packed, a meticulous planner, an apt manager and a determined acomplisher. She won't let you, escape easy.

A qualified IT engineer, temperamental manager, and a foodie by aptitude, knows well, how to create and how to express. Seen 'Live.Eat.Travel' ? Delicacy, that melts as touched, but spreads to each nook and corner of you, in no time. Love it, or hate it, but can't ignore it type. Not sure of anything, to add otherwise. 

A lucky, priceless package, that we are so pleased, fortunate to have. A day of rejoice, celebrations, indeed. 

We wish Deeksha "a very happy birthday !", indeed, and we mean it. 

So May you have wonderful... wonderful days ahead. May all your dreams, the sensible ones, come true. May you keep smiling, always. May the God keep you blessed, as we do now ✋

Enjoy !


#58 सफरनामा !

आजकल फ्लाइट, और आरक्षित एसी से सफर करने वाले लोग भले आसानी से न समझ पायें, कि कभी हमने ही ट्रेन की साधारण बोगी में भी सफर किया है। और खूब किया है, ये कभी-कभार की बात नहीं। कभी कभी तो डिब्बे में घुस पाना ही दूभर होता था, हाथ में दरवाजे का हैण्डिल, और आधा-अधूरा पैर पायदान पर टिका हुआ, और ट्रेन चल पड़ती थी।

एक बार चल पड़ी तो लोग सैटल होते थे, जगहें बनतीं थीं। पहले दरवाजे से अन्दर होने की, और फिर खिसकते हुये गैलरी में आगे बढ़ पाने की। हम सीट पर बैठे लोगों को हसरत भरी नजरों से, और सीटों पर काबिज लोग हमें, आधी तरस, और आधी चिन्ता भरी नजरों से, देखते थे कि आ गये। देर सबेर, एडजस्ट इन्हें भी करना ही पड़ेगा।

वो तलाश, सीट पर टिकने लायक एक कोने की, और सीट पर काबिज बन्दे की उसे कवर किये रहने की, मगर कब तक ? कामयाबी, अन्ततः मिलती ही थी। अगली कवायद, कब्जा मजबूत करने की, और फैलाने की। अगर कोई सवारी उतर जाये तो मुश्किल, एकाएक आसान हो जाती थी, और अगली कोशिश शुरू हो जाती थी, खिड़की वाली सीट तक पहुँचने की।

रफ्ता-रफ्ता खिड़की तक पहुँचना, सामान मनमर्जी सेट करना, और फिर फैल-फूट कर बैठना। सब हो ही जाता था और तब, आप खुद को डिब्बे का बादशाह समझ सकते थे। खिड़की से सबसे अच्छा नजारा, आपको ही दिखता था। खिड़की बन्द रखनी है, या खुली, और कितनी, फैसला आप ही का। नये मुसाफिरों में से किसको, और कितनी जगह देनी है ? और कब ? देनी भी है ? यह सब भी आप पर।

और फिर, वो स्टेशन भी आ जाता है, जहाँ आपको उतरना है । बैठने की जगह, भले कितने मुश्किल हासिल हुई हो, कितना इन्तजार, टुकड़े टुकड़े हासिल राहत। मगर, अब घेरे रखने का कोई कारण नहीं, ना औचित्य, ना सार्थ। और इसके लिये मुसाफ़िरों से, जिन्हें आगे जाना है, गुत्थमगुत्था होने की क्या ही तुक। यादें समेटिये, और उतर जाइये। सफर का यही मतलब है !

अपने हम-उम्र दोस्तों के लिये, इस किस्से में, एक निहितार्थ भी है। यह कहानी, अपने जीवन की ही तो नहीं। दफ्तर के बाॅस हों, या घर की मालकिन, स्टेशन आ गया तो सीट का मोह त्यागिये और घर जाने को सज्ज होइये, यही योग्य !

आपका दिन शुभ हो।

# 57 Out of the blue



जो त्याज्य है, उसे संजोने की कोशिश शुभ नहीं, सार्थक भी नहीं, और उसके पीछे जीवन नर्क कर लेना ? निरा पागलपन।

कभी पेड़ों को देखियेगा, मौसम-ए-पतझड़ में। पत्तों का गिरना, अन्त ही नहीं, नई शुरुआत भी होती है !

Happy Engineer's day ! (belated)

I was penning it for 15th. The ‘Engineer’s day’, so it’s a delayed delivery, in fact.

But, why are we called 'Engineers'? 

Is it from 'Engine'? Steam engines were made only in the 19th century, whereas, engineering as a profession, came in to existence  centuries before. 

The word 'Engineer' has nothing to do with the word engine. ‘Engineer’ did not originate in engine. The word engineer originated from 'ingenium' which is a Latin word, meaning ingenious, meaning someone, who solves problems that elude normal persons. 

From 'ingenium' came 'ingenieur'  ( which is the French word for engineer even now) and from it came the English word Engineer. 

So, an engineer is not just a warehouse of technical information, stocked in mind, and in hand, during his association with some formal institute. Temperament is of paramount importance. 

Relevant education reinforces the asset, polishes it. A career provides you avenues to practice, attempt converting, hypothetical ideas into real manifestations on the ground. Stocking back, and refine, and dedicate it to the final beneficiary, the common man of the society.

Engineering is not just an education, or training. It's a carefully nurtured mindset. A mindset, that's a keen observer, sharp analyst, ingenious solution seeker, persistent translator of ideas into real solutions, meticulous planner, persistent executioner to finish them to as close to perfection as possible. 

That's an Engineer. With, or without, a formal degree. You may find a brilliant one, in a common mason, or carpenter alike and fail to find one, even in a gold medalist degree holder. No wonder, about one third of my institute-mates, have ventured into non engineering fields, and have delivered exceptionally well. 

The application may vary, the brilliance stays. 

Happy Engineers day !

जय श्री कृष्ण !

*क्या है कृष्ण होने के मायने ?*

♦️पहली गाली पर 'सर काटने' की शक्ति होने बाद भी; यदि 99 और गाली सुनने का 'सामर्थ्य' है, तो वो कृष्ण है।
♦️'सुदर्शन' जैसा शस्त्र होने के बाद भी; यदि हाथ में हमेशा 'मुरली' है, तो वो कृष्ण है।
♦️'द्वारिका' का वैभव होने के बाद भी; यदि 'सुदामा" मित्र है, तो वो कृष्ण है।
♦️'मृत्यु' के फन पर मौजूद होने पर भी; यदि 'नृत्य' है तो, वो कृष्ण है।
♦️'सर्वसामर्थ्य' होने पर भी; यदि 'सारथी' है, तो वो कृष्ण है।

🚩 *जय श्रीकृष्ण* 🚩

- आभार डा. गंगोटिया के !

It's my Birthday Today !


 आज, मैं 64 का हो गया।

वैसे कभी 14 का भी था। जन्म चांदी नहीं, पीतल की ही चम्मच के साथ हुआ था, मगर चम्मच थी साफ सुथरी, और मजबूत। अभाव कोई नहीं, मगर पैसे की कीमत पता रहती थी।

अपना खुद का, जीवन देखूँ तो, भगवान का आशीर्वाद, खुल कर बरसा है। यूँ अपार जैसा तो कुछ भी नहीं, मगर कोई अरमान अधूरा रहा हो, ऐसा भी नहीं। और आसानी से मिला हो, ऐसा भी नहीं। अच्छा ही है, इससे कीमत बनी रहती है। गलतियाँ न हुई हों, ऐसी आशा, ऐसा दावा मैं नहीं करता। मगर गलतियों के डर से, कोशिशों को रुकने, थमने मैंने कभी नहीं दिया। कभी सफलता मिली, तो कभी सीख़।

सीखा है कि जीवन में, हासिल करना ही सब कुछ नहीं, कभी कभार छोड़ने से भी मंगल होता है। और अशुभ हो फिर तो, शुभति शीघ्रम। यादें, आनंद साथ लातीं हों तो ही संजोना ठीक । जो आपके हाथ में था नहीं, और जैसा भी था, बीत ही गया तो बार-बार याद भी क्या ही करना ? बात केवल, दर्द को भुलाने की है। 

माफ़ कीजिए और भूल जाइये, मगर सबक याद रखिये, कीमती होता है। सौन्दर्य नैसर्गिक ही सच, और इसमें योगदान, आपके आचरण, आपकी मनोवृत्ति का भी निश्चित होता है। और मन अच्छा और मजबूत ना रह पाये तो शारीरिक स्वास्थ्य तो भूल ही जायें। कार की रफ्तार ही नहीं, नियंत्रण और ठहराव भी कीमती होता है।

अभी हाल ही में, शहीद पथ पर जाते हुये, एक पुराने से ट्रक को चलते देखा। चढ़ाई विशेष नहीं, मगर दम फूल रहा था, उसका । घिसे टायर, माल ढोते-ढोते चक्कर बहुत लगाये होंगे, बदरंग सी बाॅडी, डगमगाती स्टीयरिंग और धीमे-धीमे लगते, आधे-अधूरे ब्रेक। साथ-साथ चलता, अधीर होता ट्रैफ़िक, हाॅर्न पर हाॅर्न, लगा जैसे ट्रक का योगदान, अब ना आवश्यक रहा, ना प्रासंगिक । हालत जानी पहचानी सी लगी ।

अब शहीद पथ से बचता हूँ, भीड़ में आपकी सहज रफ्तार, किसी के लिये, अनायास ही बाधा, और प्रतिकूल बन जाया करती है । कोई सुनसान सा, वीरान सा रास्ता, ट्रैफिक कम हो, संगीत पसंदीदा हो, यादें खुशनुमा हों और सफर, सहज सा, कोई मंजिल हो तो अच्छा, ना हो तो और भी अच्छा । मन इसी में रमता है, आज-कल । रात के बूढ़े दिये, जो ठहरे। 

जिन जिन सुधिजनों ने अपना-अपना स्नेह और शुभकामनायें आज बरसाईं, सब का दिल से आभार ! आभार उनका भी, जो शुभेच्छु तो थे, पर बता ना सके, कारण जो भी रहा हो। आपको परमपिता का आशीर्वाद प्राप्त हो, आप सभी का मंगल हो।

बर्थ डे मना कैसे ? ये बतायेंगे फिर कभी !

#56 साधन-सुविधा, आराम और ऐशो-आराम !


आज बात, इन तीनों की, जैसा मैं समझ पाया हूँ । 

साधन-सुविधा, यानी जीवन की मूलभूत, अनिवार्य, जरूरतें, जिन्हें पूरा करना, किसी भी शासन व्यवस्था का आवश्यक दायित्व होता है। गरीब की सूखी रोटी, पेट भर जाये तो, धर्म निभ गया। जो मिलता है, जरूरत से कदम-दो कदम, पीछे ही चलता है, और साथ चलने की कोशिश में, लगातार। कभी मक्खन का तड़का, तो समझो त्यौहार हो गया। खाने में स्वाद, और चाव, सबसे ज्यादा इन्हीं लोगों को आता है, और पात्रता इनकी, नैसर्गिक होती है, कमा पायें, या ना कमा पायें।

श्रेणी दो, आराम की, कर्मयोगियों की, रोटी के लाले, इन्हें नहीं पड़ते। हक से मिलती हैं, नियमित और भरपेट। आराम भी, कमाने जैसी चीज़ है, काम की समानुपाती। काम करते-करते, थक के चूर हुये तो आराम का सुख, स्वर्ग से उन्नीस भी नहीं होता। रोटी भी रोज होती है, और प्रायः उस पर मक्खन भी लगता है, कभी कम, कभी ज्यादा। अपने साथ-साथ, अन्य दो वर्गों का पोषण भी, इन्हीं के कन्धों पर होता है । मध्यम वर्ग भी पुकारा जाता है, इन्हें। इनके त्यौहार, घी में तली पूड़ियों, पराठों और व्यंजनों से मनाये जाते हैं। ऐश्वर्य की दहलीज़ पर ! 

और अन्ततः ऐशो-आराम। वैसे तो लोग, मध्यम वर्ग से दहलीज पार कर भी यहाँ आते है, पर प्रायः जन्म यहीं लेते हैं। सब कुछ, सजा सजाया उपलब्ध होता है, काम करना, आवश्यक रूप से, आवश्यक नहीं होता। प्रचुर साधन, सतत उपलब्ध रहते हैं और पेट रहता है भरा-भरा। भूख लगती नहीं तो, स्वाद भी नहीं आता, भले छप्पन तरकारी और छत्तीस अचार सजे हों। त्यौहार की व्यवस्था, हमेशा रहती है, पकवान रोजाना ही बना करते है। और जो रोजाना हो, वह त्यौहार कैसा ? साधन भरपूर, पर सुख, किसी किसी को ही नसीब होता है। जैसे विष-कन्याओं से ब्याह दिये गये हों, सदा अतृप्त। भाग्यवान नजर आते हैं, मगर कोई-कोई इतना अभागा, कि मिसाल ढूँढे ना मिले।

अगली श्रेणी में जाना, उपलब्धि माना जाता है, जीवन का लक्ष्य भी। मगर मुझे लगता है, कर्म योग के चरम तक पहुँचना ही ठीक, ऐश्वर्य के दरवाजे तक। ऐसे पार किया कि परिश्रम दरवाजे पर, पीछे ही रह गया और प्रयासों पर निर्भरता जाती रही। इस कथित उपलब्धि की कीमत, इतनी ज्यादा होगी, कि जीवन बीत जायेगा, चुका ना पाओगे। 

पता  नहीं, आप मेरी बात से राजी हो भी पायेंगे, या नहीं ?

#54 मोती रास्ते के, और मौके के... दस्तूर जो है

 



बोझ उठाये हुये फिरती है हमारा अब तक, 

ए जमीं मां, तेरी ये उमर आराम की थी।


फिर दयारे हिंद को, आबाद करने के लिये, 

झूम कर उठो, वतन आजाद करने के लिये


दिल से निकलेगी, ना मर कर भी, वतन की उल्फत, 

मेरी मिट्टी से भी, खुशबू ए वफा आयेगी।


वतन की खाक से मर कर भी हम को अंस बाकी है, 

मजा दामन ए मदार का है, इस मिट्टी के दामन में ।


वतन की ख़ाक, जरा एड़ियॉं रगड़ने दे, 

मुझे यकीन है, पानी यहीं से निकलेगा।


खुदा ए काश नाजिश, जीते जी वो वक्त भी आये, कि जब,

हिन्दोस्तान कहलायेगा, हिन्दोस्तां ए आजादी।


लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है, 

उछल रहा है, जमाने मैं नाम ए आजादी ।


खून शहीदां ए वतन का, रंग लाकर ही रहा, 

आज ये जन्नत निंशा, हिन्दुस्तां आजाद है।


ए वतन जब भी, सर ए दश्त कोई फूल खिला, 

देख कर तेरे शहीदों की निशानी रोया।


हम भी तेरे बेटे हैं, जरा देख हमें भी, 

ए खाक ए वतन, तुझसे शिकायत, नहीं करते।


ए ख़ाक ए वतन, अब तो वफाओं का सिला दे दे, 

मैं टूटी सांसों की फसीलों पे खड़ा हूं।

स्वतन्त्रता दिवस पूर्व संध्या, 14 अगस्त 2021 !







#53 रास्ते के मोती ! (2)

Happy to credit my friend, A K Agrawal, and through him, Karim Elsheikh, for this beautifully precious input.




“I am rich, fit, and have mastered almost everything, I wanted to. Why am I, still not happy and still not satisfied ?” - posted in Quora by Anonymous 

Answer by Karim Elsheikh : 

“Human happiness (as we know it) is caused by 4 basic chemicals:

- Dopamine

- Endorphins

- Serotonin

- Oxytocin

# On your journey to become rich, you probably completed many tasks and goals.

You probably bought all the things you’ve ever wanted. Nice cars, beautiful clothes, and a perfect home. This released dopamine in your brain when you achieved your goals and bought these things, which once again contributed to your happiness - temporarily.

# On your journey to become fit, your body released endorphins to cope with the pain of physical exercise. You probably began to enjoy exercise as you got into it, and the endorphins made you happy - temporarily.

So what about the other two chemicals?

It turns out that human happiness is incomplete without all 4 chemicals constantly being released in the brain. So now you need to work on releasing serotonin and oxytocin.

“How do I do that, Karim?”

# Serotonin is released when we act in a way that benefits others. When we give to causes beyond ourselves and our own benefit. When we connect with people on a deep, human level.

Writing this Quora answer is releasing serotonin in my brain right now because I’m using my precious time on the weekend to give back to others for free. Hopefully I’m providing useful information that can help other people, like yourself.

That’s why you often see billionaires turning to charity when they have already bought everything they wanted to, and experienced everything they wanted to in life. They’ve had enough dopamine from material pleasures, now they need the serotonin.

# Oxytocin on the other hand, is released when we become close to another human being. When we hug a friend, or shake someone’s hand, oxytocin is released in varying amounts.

Oxytocin is easy to release. It’s all about becoming more social !

Share your wealth with your friends and family to create amazing experiences. Laugh, love, cooperate, and play with others.

That’s it my friend!

I think it all comes down to the likelihood that you are missing two things: contribution and social connection”

(I think it’s brilliant, and I am also getting my dose of Serotonin... and Oxytocin 😊)



PS: ... & immediate credits for the infographics, to Nusra, my DIL ( Daughter-in-law)

#52 गौरव - बूढ़ा होने का, निर्भर होने का


इस बार, भरपूर समय बच्चों के साथ बिताने का अवसर हो रहा है, मीठी-खट्टी-चटपटी और स्वादहीन, मगर पौष्टिक और स्वास्थ्यप्रद, हर तरह के अनुभव। मैंने देखा कि बच्चे, भले कितने ही नाफरमान दिखते हों, अन्दर ही अन्दर, बेटा अपने बाप, और बेटी अपनी माँ जैसी ही बनने की जुगत में लगी रहती है। अवचेतन में भी। बाहर-बाहर, कभी कभार झुंझलाहट के बावजूद, स्वीकार्यता की अन्तिम और परम कसौटी।


बच्चे, ठीक-ठाक समय साथ रहें तो मां-बाप, अगर भाग्यवान हुये तो, बूढ़े होने लगते हैं। बोलें तो, अवसर ही नहीं मिलता, तो अभ्यास छूट जाता है। कुछ कर पाने की सामर्थ्य, गिरने लगती है, और निर्भरता बढ़ने लगती है। यह उदासी की नहीं, खुश होने की, गर्व करने की बात है। यह दिन, हर किसी को उपलब्ध नहीं होता। किसी-किसी की तो उम्र निकल जाती है, इन्तजार में। जिन्दगी की जरूरी जिम्मेदारियाँ उठाने को, कन्धा तो चाहिए ही। हर किसी को कहाँ होता है कि कन्धा भी हो, और सामर्थ्य भी, बोध भी हो, मन भी , और संकल्प भी।


बुजुर्ग, बूढ़े भी हो सकें, सामाजिक कर्तव्य बोध, और दायित्व से गौरवपूर्ण मुक्ति पा सकें, उस उपाय की डोर का एक सिरा, उनके हाथ भी होता है। जिसे छोड़ना अनिवार्य होता है। कभी देखा है, गुब्बारे का धागा छोड़े बिना, वह आसमान पहुँच पाया हो ?

THE QUEUE....